Patna   /   Service across BiharEVENT   ·   COMMERCIAL   ·   INSTITUTIONAL COOLING

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

हिंदी | English

मशीन

Tower AC क्या होता है?

खड़ा हुआ बड़ा AC। इसके दो हिस्से होते हैं: अंदर वाला (indoor), जो हॉल या कमरे में खड़ा रहता है और ठंडी हवा देता है, और बाहर वाला (outdoor), जो बाहर रखा जाता है। दोनों एक pipe से जुड़े रहते हैं।

कौन-कौन से AC मिलते हैं?

2 टन और 4 टन Tower AC, और बड़े हॉल / पंडाल के लिए 11 टन तक Ductable AC। शादी, Program, Function, Event के अलावा restaurant, hotel, mall, factory, hospital, data center जैसी जगहों पर भी — जहाँ अपना AC ख़राब हो जाए, अभी लगा न हो (जैसे नई building का उद्घाटन), या गर्मी में काम के लिए अतिरिक्त ठंडक चाहिए। Function में मिठाई / खाना ठंडा रखने वाले कमरे में भी लगाते हैं। कुछ दिन से लेकर season भर तक। घर के Window / Split AC और fridge हम नहीं देते।

इसकी ऊँचाई और वज़न कितना है?

मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होता है (देखने में भी अलग लगते हैं)। 2 टन indoor: ऊँचाई लगभग 6 फ़ुट से 6 फ़ुट 6 इंच, वज़न 40–50 kg। 4 टन indoor: ऊँचाई लगभग 6 फ़ुट 2 इंच से 6 फ़ुट 8 इंच, वज़न 50–65 kg (frame लगा होने से)। Outdoor (बाहर वाला): 2 टन लगभग 40–65 kg, 4 टन लगभग 55–100 kg।

एक AC कितनी जगह ठंडी करता है?

2 टन: पक्के बंद कमरे / हॉल में लगभग 150–250 sq ft। टेंट, पंडाल या शामियाना (लगभग 10 फ़ुट ऊँचा) में लगभग 150 sq ft मानिए। 4 टन: पक्के बंद हॉल में लगभग 300–400 sq ft; टेंट / पंडाल में लगभग 250–300 sq ft। Ductable (10 फ़ुट ऊँचाई तक): 11 टन — पक्के हॉल में लगभग 700–900 sq ft, टेंट / पंडाल में 500–700 sq ft; 8.5 टन — पक्के हॉल में लगभग 550–700 sq ft, टेंट / पंडाल में 400–550 sq ft। AC बंद जगह में ही ठंडा करता है — चारों तरफ़ खुली जगह में नहीं। हवा का झोंका: 2 टन का लगभग 5 फ़ुट तक, 4 टन का लगभग 10 फ़ुट तक महसूस होता है। अपनी जगह बताइए, हम गिनकर बताएँगे कि कितने AC लगेंगे।

लगाना

दीवार तोड़नी पड़ती है?

नहीं। Pipe दरवाज़े या खिड़की से जाता है। कुछ नहीं तोड़ा जाता, कोई छेद नहीं किया जाता।

खिड़की से pipe गया तो खिड़की खुली रहेगी?

नहीं। खिड़की का बचा हिस्सा हम cover लगाकर बंद करते हैं, ताकि ठंडक बाहर न जाए।

Outdoor को छज्जे पर रखते हैं?

नहीं। यह कुछ दिनों का काम है और मशीन बार-बार खोली और लगाई जाती है। छज्जे पर चढ़ाने में Staff या मशीन के गिरने का ख़तरा रहता है, इसलिए हम outdoor को ज़मीन, छत या किसी सुरक्षित जगह पर ही रखते हैं।

Program से कितने पहले AC लगाते हैं?

ज़रूरत और काम के आकार के हिसाब से: शाम का Program हो तो उसी दिन सुबह; सुबह का Program हो तो पिछली रात; बहुत ज़रूरी हो तो Program से 2 घंटे पहले भी (जैसे शाम 6 बजे के Program के लिए 4 बजे)। बड़ा काम हो तो पहले से समय तय कर लेते हैं।

Pipe (जोड़) कितना लंबा हो सकता है?

2 टन: लगभग 22 फ़ुट तक। 4 टन: लगभग 40 फ़ुट तक। ख़ास हालत में इससे ज़्यादा भी हो सकता है, उसका कुछ अतिरिक्त charge लगता है।

लगाने में कितना समय लगता है?

एक 2 टन AC लगभग 1 घंटा, एक 4 टन AC लगभग डेढ़ घंटा।

ऊपर की मंज़िल पर लग सकता है?

हाँ, जहाँ तक pipe पहुँचे। Outdoor नीचे रखकर indoor ऊपर: 2 टन लगभग 2 मंज़िल तक, 4 टन लगभग 3 मंज़िल तक। मशीन ऊपर ले जानी हो तो lift चाहिए — 4 टन भारी है, बिना lift के ऊपर नहीं जाता।

Basement (तहख़ाने) में लग सकता है?

हाँ — indoor अंदर रहेगा, बस outdoor तक pipe ले जाने का रास्ता चाहिए और outdoor खुली हवा में रखा जाए।

Outdoor के लिए कैसी जगह चाहिए?

Indoor जितनी ठंडक देता है, outdoor उससे लगभग 1.25 गुना गर्मी बाहर फेंकता है — इसलिए outdoor बंद जगह में नहीं रख सकते। उसके पीछे कम से कम 1.5–2 फ़ुट जगह (जहाँ से हवा खींचे) और आगे कम से कम 5 फ़ुट खुली जगह चाहिए, ताकि गर्म हवा टकराकर वापस उसी में न जाए।

बिजली

घर के plug से चलेगा?

2 टन: हाँ — single phase, सामान्य 16 Ampere वाले socket से। 2.5 टन और 4 टन 3 phase पर चलते हैं; कुछ 4 टन (inverter) मॉडल single phase पर भी चलते हैं। Ductable के लिए 3 phase बिजली या DG (Generator) चाहिए।

Generator (DG) आप देते हैं?

हाँ, DG दिला सकते हैं — उसका किराया अलग, और diesel का ख़र्च भी अलग। चाहें तो DG देने वाले का नंबर दे देते हैं। आपके AC के हिसाब से कितने KVA का DG चाहिए, यह हम बता देते हैं।

बिजली कितनी खाता है? बिल कितना आएगा?

AC लगातार चले (जैसे बड़े हॉल में) तो लगभग: 2 टन — 2.25 unit प्रति घंटा; 4 टन — 5 unit प्रति घंटा। उदाहरण: आपके इलाक़े में बिजली ₹8 प्रति unit है तो 2 टन लगभग ₹18 प्रति घंटा और 4 टन लगभग ₹40 प्रति घंटा। अपने इलाक़े की unit दर से गुणा कर लीजिए।

कितनी आवाज़ करता है?

अंदर वाला (indoor) लगभग उतनी ही आवाज़ करता है जितना घर का सामान्य Split AC — बस हवा की हल्की आवाज़। कमरे या हॉल में बैठे लोगों को, बातचीत या कार्यक्रम में, इससे कोई दिक़्क़त नहीं होती।

पानी और सुरक्षा

AC का पानी कहाँ गिरेगा?

मशीन के पीछे एक jar या ड्रम रखा जाता है और पानी उसी में जाता है। पास में नाली या नल हो तो pipe उधर कर देते हैं। फ़र्श पर पानी नहीं फैलता।

बच्चों के लिए सुरक्षित है? झटका तो नहीं लगेगा?

मशीन पूरी तरह पैक रहती है और तार ढके रहते हैं। हमारे technician मशीन लगाते हैं और चलाकर दिखाते हैं।

घर या हॉल को कोई नुक़सान होगा?

नहीं। दीवार नहीं तोड़ते, फ़र्श पर पानी नहीं गिरता, खिड़की cover से बंद रहती है, और जाते समय सब पहले जैसा छोड़ते हैं।

Booking और भाड़ा

कितने दिन पहले Booking करें?

तारीख़ पक्की होते ही, जितना पहले उतना अच्छा। शादी के season में कम से कम 3 महीने पहले — तेज़ लगन के दिन AC होते हुए भी technician कम पड़ जाते हैं और समय पर लगाना मुश्किल हो जाता है (Booking वालों का AC हम ज़रूरत हो तो एक-दो दिन पहले ही लगा देते हैं)। बाकी दिनों में लगभग 1 महीना पहले काफ़ी है। बहुत ज़रूरी हो तो उसी दिन भी लगा देते हैं — अगर AC और technician दोनों उपलब्ध हों। आजकल की गर्मी में मेहमानों, परिवार और रिश्तेदारों के आराम के लिए, और किसी भी असहज स्थिति से बचने के लिए, AC अब हर कार्यक्रम की ज़रूरत बन गया है।

Booking कब पक्की होती है? Advance कितना?

Booking Advance मिलने पर पक्की होती है। Advance = आने-जाने का पूरा भाड़ा + AC किराये का 50%।

भाड़ा कितना लगता है?

भाड़ा गोदाम से Program की जगह की सड़क-दूरी और गाड़ी के हिसाब से, एक गाड़ी, एक तरफ़ का लगता है:
• 5 km तक: ₹700 (tempo; 5 × 2 टन या 2 × 4 टन)
• 10 km तक: ₹1,200 (pickup; 7 × 2 टन या 6 × 4 टन)
• 10–20 km: ₹1,800 · 20–30 km: ₹2,000 · 30–50 km: ₹2,500
• दूर के लिए दूरी के हिसाब से (जैसे गया, लगभग 100 km: लगभग ₹3,500)।
एक दिन के काम में वही गाड़ी रुककर लौटे तो एक तरफ़ के भाड़े का लगभग 1.5 गुना। कई दिन के काम में पहुँचाना और लाना अलग-अलग। गाड़ी रुके तो ₹2,000 प्रति दिन। पक्की रक़म Quotation में लिखी जाती है; GST 18% अलग से।

पूरे बिहार में देते हैं?

हाँ, पूरे बिहार में, पटना से। Program की जगह और तारीख़ WhatsApp कीजिए।

संपर्क

इतना पढ़ने के बाद भी कोई सवाल है या बात समझ नहीं आई? अपनी समस्या सीधे WhatsApp पर भेज दीजिए — लिखकर या बोलकर।

⚡ तुरंत जवाब — WhatsApp 93542 41914: Program की तारीख़, जगह और कितने AC चाहिए लिखिए — या बोलकर (voice message) भी भेज सकते हैं। 5 मिनट में जवाब आपके WhatsApp पर।
🙋 इंसान से बात — WhatsApp 93087 82500 (सुबह 9 से रात 9) · Call: 93087 82500

Let’s plan your cooling.

Tell us your venue, dates and rental requirement.

Speak to the team

+91 93087 82500

Call now
Share it on WhatsApp

Send your requirement for a quote.

Open WhatsApp
Call WhatsApp Get quote